बाघ के हमले में महिला की मौत, खटीमा में शिक्षक पर छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप

नैनीताल/खटीमा। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई 50 वर्षीय महिला को बाघ ने मार डाला। मृतका की पहचान हेमा पांडे के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला रोज की तरह जंगल गई थी, जहां उसका क्षत-विक्षत शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं, खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक पर छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक द्वारा वीडियो के जरिए छात्रा को धमकाने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आरोपी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि खंड शिक्षाधिकारी पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें रुद्रपुर कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *