हरिद्वार: “सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य” थीम के तहत दल्लावाला (खानपुर) स्थित रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 417 लोगों का पंजीकरण हुआ।
शिविर में 72 एएनसी जांच, 13 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जांच, 237 एनसीडी जांच, 38 चेस्ट एक्स-रे, 57 रक्त जांच और 28 टीबी स्पुटम जांच की गईं। साथ ही 82 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 40 लोगों की एचआईवी स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 25 का परीक्षण हुआ।
इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न सेवाएं दीं। आयोजन में एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. कुंदन कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।