हरिद्वार: शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत हर गिरि, डिप्टी कलेक्टर, देहरादून का तबादला हरिद्वार कर दिया गया है। उन्होंने 22 अप्रैल 2026 को अपराह्न में डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर हर गिरि को डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कलक्ट्रेट से जुड़े सभी कार्यों का निर्वहन करेंगे।
इसके साथ ही उन्हें अग्रिम आदेश तक अपर उप जिलाधिकारी रुड़की एवं डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक) रुड़की के न्यायिक कार्यों का दायित्व भी दिया गया है। हालांकि इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा।