बाघ के हमले से युवक की मौत,गांव में दहशत

हल्द्वानी। गुरूवार देर रात फतेहपुर रेंज के अंतर्गत भदूनी गांव में शादी समारोह से लौट रहे युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई। इसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहोल है। स्थानीय लोगों वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कमल सिंह (30) नामक युवक गुरुवार को भदूनी गांव से शादी के बाद लौट रहे थे। किन्तु वह घर नही पहंुचा। परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की, तो जंगल में कमल सिंह का अधखाया हुआ शव बरामद हुआ।

भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि बीते दिन ही उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को क्षेत्र में आदमखोेर की सक्रियता की सूचना दी थी और ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद विभाग ने गश्त या पिंजरा लगाने जैसी कोई त्वरित कार्यवाही नहीं की, जिसका खामियाजा एक युवा किसान को अपनी जान देकर चुकाना पड़ है।

बता दें कि भघूनी और आसपास के क्षेत्र में यह पिछले कुछ समय में तीसरी बड़ी घटना है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक गुलदार को को आदमखोर घोषित कर ढेर नहीं किया जाता या पकड़ा नहीं जाता, वे शांत नहीं बैठेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *