अल्मोड़ा। पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त चाची-भतीजे को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से 5.124 किलो गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम में क्षेत्र में तलाशी अभियान पर थी। इस दौरान जैनल भिकियासैंण मार्ग पर पुलिस चैकी भिकियासैंण को जाने वाले तिराहे पर बाइक संख्या यूके-06-यू-1520 को रोककर तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान बाइक सवार युवक सरवन सिंह के कब्जे से 1.644 किलो और परमजीत कौर निवासी वार्ड नंबर-1 मोहल्ला रम्पुरा कब्जे से 3.480 किलो कुल कुल 5.124 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बाइक को भी सीज कर दिया गया। यहां पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार, महिला कांस्टेबल साइन बानो आदि शामिल रहे। आरोपित सरवन सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया की आरोपित परमजीत कौर रिश्ते में चाची लगती है। आरोपी ने बताया कि कोई काम न होने के कारण गांजा बेचने का काम करती है। बीते महीने काशीपुर पुलिस ने भी पकड़ा। आरोपित ने बताया कि चाची के कहने पर लालच में आकर गांजा लेने आ पहुंचा था।