नाबालिग सामुहिक दुष्कर्म वारदात ने पकड़ा तूल,कांग्रेस ने धामी सरकार का पुतला फंूका

खटीमा। बीते रोज चंपावत जिले में नाबालिग लड़की के सामूहिक दुष्कर्म में भाजपा नेता का नाम आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहोल गर्माने लगा है। इस वारदात को लेकर प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का पुतला फूंक राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

बता दें कि बीते रोज चंपावत जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के सामाजिक दुष्कर्म के मामले में बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन आरोपियों पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस घटना के बाद आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश भर में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिये हैं। इसी कड़ी में सीएम धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में भी कांग्रेस ने मुख्य चैक पर सीएम धामी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बॉबी राठौर ने कहा जिस तरह बीते रोज चंपावत जिले में 16 साल की नाबालिग बेटी के हाथ पांव बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, वह बेहद शर्मसार करने वाला प्रकरण है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में अब अपराधियों को कानून का खौफ नही रहा। उन्होंने कहा कि इस शर्मसार कर देने वाली वारदात में खुद सत्तारूढ़ दल के नेता शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी बेटियों के यौन शोषण और उत्पीड़न के मामले आते हैं, उसमें भाजपा के नेता ही शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द चंपावत की बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा। कांग्रेसियों ने कहा कि वे सड़कों पर उतरकर बेटी के लिए न्याय की आवाज बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *