ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में लगातार हो रहे चारधाम यात्रियों के रजिस्ट्रेशन

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में लगातार श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि धामों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा कारणों से ही जरूरत पड़ने पर पंजीकरण अस्थायी रूप से रोका जाता है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र में 20 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। विदेशी नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केंद्र पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पंखे, कूलर, स्वास्थ्य परीक्षण स्टॉल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *