हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रशासनिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव करते हुए कई उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया है। शासन के निर्देशों के तहत स्थानांतरित अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
वहीं उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन का कार्यभार संभाल लिया है।
जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। साथ ही उन्हें अपर उपजिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उपजिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
देहरादून से स्थानांतरित होकर आए योगेश सिंह मेहरा को उपजिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।