देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सीईईडब्ल्यू द्वारा तैयार ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा उत्तराखंड के हरित और आत्मनिर्भर भविष्य की आधारशिला है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है। वर्ष 2024 से अब तक राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता में करीब 10 गुना वृद्धि हुई है और लगभग 290 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से बिजली खर्च कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।