नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा पर्यटन और रोजगार का नया अवसर: मुख्यमंत्री चमोली। नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’

चमोली। नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आयोजित यह आयोजन सीमांत गांवों के विकास और स्वाभिमान का प्रतीक है।

पर्यटन विभाग, भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के 27 राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 5, 10, 21, 42 और 75 किलोमीटर की विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति घाटी का जागरण सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, स्वावलंबन और विकास की नई इबारत लिख रहा है। आयोजन का समापन 2 जून को गमसाली से मलारी के बीच आयोजित 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *