हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत चौथे दिन तक लगभग 1000 टन कूड़े का निस्तारण किया गया। डीएम ने अतिक्रमण हटाने के बाद क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी पंचायतों और स्थानीय निकायों को सौंपी है। अधिकारियों को दैनिक मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य जनपद को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।