मां हाट कालिका मंदिर पहुंचे राज्यपाल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

गंगोलीहाट। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुनस्यारी से गंगोलीहाट पहुंचकर मां हाट कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र के विकास और पर्यटन संभावनाओं की जानकारी ली।

राज्यपाल ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण पर्यटन संवर्धन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में लगभग चार दशकों की सेवा के दौरान उनका कुमाऊं रेजीमेंट से गहरा जुड़ाव रहा है और “जय मां कालिका” का उद्घोष सैनिकों के मनोबल का प्रमुख स्रोत रहा है। राज्यपाल ने कहा कि मां कालिका के आशीर्वाद से सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ जनपद पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *