हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य दिन-रात तेजी से किया जा रहा है। इससे स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि 21 जून को पैकेज-01 एवं पैकेज-02 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया। एक दिन में कुल 385 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। प्रशासन ने सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।