लखनऊ अग्निकांड से सबक ले प्रशासन, कोचिंग सेंटरों व स्कूलों की हो फायर सेफ्टी जांच: सुनील सेठी

हरिद्वार। लखनऊ में हुई दर्दनाक अग्निकांड की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन से हरिद्वार के कोचिंग सेंटरों, कंप्यूटर संस्थानों, जिम, प्ले स्कूल, बच्चों के एक्टिविटी सेंटर, स्कूल बसों, मॉल, मार्ट और होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की गहन जांच कराने की मांग की है।

सुनील सेठी ने कहा कि लखनऊ की हृदयविदारक घटना से सबक लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शहर के मुख्य बाजारों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्धारित दूरी पर फायर ब्रिगेड वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने जिला अधिकारी सहित संबंधित विभागों से सभी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू कराने की मांग की। सेठी ने कहा कि जनहित में प्रभावी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था समय की आवश्यकता है।

मांग का समर्थन करने वालों में हरिमोहन भारद्वाज, सुशील कुमार, पंकज सिंह, लाल जी, सौरभ अरोड़ा, राहुल श्रीवास्तव, एस.एन. तिवारी, राकेश सिंह, अमित शर्मा, आशीष अग्रवाल, सचिन शर्मा और अमित अरोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *