घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सूर्यनगर कॉलोनी, रोशनाबाद निवासी राशिद की शिकायत पर कमरे का ताला तोड़कर रियलमी C-13 मोबाइल चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर न्यू थाना भवन सिडकुल के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ।.

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नाजिम निवासी खुदागंज, शाहजहांपुर (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) के रूप में बताई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जुलाई को सूर्यनगर कॉलोनी में एक कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी किया था। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *