हरिद्वार। छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में संस्था की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, गौ संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में बताया गया कि संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कौशलों का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ रही है। वहीं विद्यार्थियों के व्यावहारिक विकास के लिए इस वर्ष 25 युवाओं को इंटर्नशिप भी कराई गई। संस्था बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य, गौ संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूकता अभियान चला रही है। प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष निरू कौशिक ने कविता के माध्यम से अपने विचार रखे। संगीता सैनी ने बाल कल्याण पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान साधना राघव, मधु शर्मा, नीलम, प्रीति प्रजापति, कविता, सुमन, अनिता, रविंद्र, प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।