हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि योजना से प्रदेश में अब तक 13 हजार से अधिक उद्यमियों और आठ हजार से अधिक महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है।
हरिद्वार में विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने IEC वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन गांव-गांव जाकर स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगी।
सीडीओ ने बताया कि जिले में 600 से अधिक उद्यमियों को जीएसटी, उद्यम रजिस्ट्रेशन, फूड लाइसेंस और ट्रेडमार्क जैसी सेवाओं का लाभ दिया गया है। वहीं क्लाउड किचन पहल से 40 से अधिक महिलाओं ने व्यवसाय शुरू किया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।