हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को रेलवे स्टेशन क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुधारने पर मंथन किया गया। अधिकारियों ने ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के लिए होल्डिंग एरिया तथा पिक-अप-ड्रॉप व्यवस्था विकसित करने की योजना पर चर्चा की।
तय किया गया कि 29 सितंबर को ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।