हैप्पी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। हैप्पी हत्याकांड के मुख्य आरोपी इस्तकार को बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या मे ंप्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस व खून से सनी शर्ट बरामद की गयी है। घटना में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। 14 सितम्बर को पतंजलि रोड़ देव धर्मकांटा शान्तरशाह के पास हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्तकार सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद निवासी ग्राम शान्तरशाह के सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे हैप्पी पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक था। हैप्पी उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी देने के साथ पैसों की मांग भी कर रहा था। जिसके चलते उसने अपने साथी मुदस्सिर एवं शादाब के साथ मिलकर हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 12 सितम्बर को पहले घटनास्थल की रेकी की और 14 सितम्बर को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के साथ एसएसआई अशोक सिरसवाल, बाजार चैकी प्रभारी एसआई विकास रावत, शान्तरशाह चैकी प्रभारी एसआई अजय कुमार, एसआई हेमदत्त भारद्वाज, हेडकांस्टेबल राजवर्धन, कांस्टेबल विकास थापा व सतेन्द्र चैधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *