2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती पर होंगे कार्यक्रम

हरिद्वार। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजकीय भवनों पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। विद्यालयों व संस्थानों में दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों पर कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, स्वच्छता, साक्षरता, सर्वधर्म सद्भाव और नशामुक्ति पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *