गांधी-शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

हरिद्वार। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कैंप कार्यालय में दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, राकेश नौडियाल, ममता सैनी, मीनाक्षी मित्तल, मोनिका चौहान, मनोज वर्मा, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, सुशांत गुप्ता, राहुल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *