पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में देशभर की 30 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं उनके साथ क्रिकेट खेला। उन्होंने कहा कि खेल टीम भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना मजबूत करता है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल व फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘क्रिकेट को हां और नशे को ना’ केवल नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का संकल्प है। इस दौरान खिलाड़ियों और युवाओं ने सामूहिक रूप से ‘नशे को ना, खेल को हां’ की शपथ ली।