हरिद्वार। नगर पंचायत पिरान कलियर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि छह शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गईं।
शिविर में 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लगभग 450 लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि 117 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष समीना, मुनीश सैनी, अफजाल अहमद, सलीम प्रधान और गौरव सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।