नवरात्रि के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच, कई नमूने लिए

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि पर्व के मद्देनजर हरिद्वार और भगवानपुर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पनीर, सरसों के तेल, मूंगफली की गिरी, कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, वनस्पति घी और सेंधा नमक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा क्षेत्र में पनीर सप्लायर वाहन से पनीर का नमूना लिया गया। अनाज मंडी स्थित हुसैन ट्रेडर्स से सरसों के तेल तथा ऊंचा पुल स्थित मिष्टी अरोमा रेस्टोरेंट से मूंगफली की गिरी का नमूना लिया गया। रेस्टोरेंट में खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया।

वहीं, भगवानपुर मुख्य बाजार में निरीक्षण के दौरान पांच खाद्य नमूने लिए गए। एक प्रतिष्ठान में करीब 12 किलोग्राम खुला कुट्टू आटा मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *