.बहादराबाद में श्रीरामलीला के दौरान पत्थरबाजी, गाली-गलौज और हुड़दंग की घटना से हड़कंप मच गया। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र चौहान के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग अन्य साथियों के साथ लौटे और रामलीला बंद कराने की धमकी देते हुए मंच की ओर पत्थर फेंके। घटना में कलाकारों और दर्शकों को चोटें आईं, जबकि अफरा-तफरी के चलते मंचन रोकना पड़ा।
समिति ने पुलिस प्रशासन से उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और आगामी आयोजनों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। विशेष रूप से श्रीराम बारात और दशहरा पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की गई है।