आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से नुकसान का आकलन कर राहत देने के निर्देश

हरिद्वार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षति का आकलन करने और प्रभावितों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सड़क मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर यातायात सुचारू करने तथा क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, कृषि विभाग और उप जिलाधिकारियों को किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *