फुटबॉल में नैनीताल और पौड़ी की टीमें फाइनल में

 

हरिद्वार। खेल महाकुंभ-2026 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों वर्गों में नैनीताल और पौड़ी की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-14 के पहले सेमीफाइनल में नैनीताल ने देहरादून को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में पौड़ी ने चमोली को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में नैनीताल ने बागेश्वर को 2-0 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी ने चंपावत को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी समेत युवा कल्याण, खेल और शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं निर्णायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *