अपर रोड के प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, नए भवन के प्रस्ताव के निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम और गणित से संबंधित सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया। इस पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा और खेलकूद गतिविधियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने विद्यालय भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद को प्रस्ताव तैयार करने तथा विद्यालय में खेल मैदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद, प्रधानाध्यापिका सपना रानी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *