तीसरे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान, 1.5 टन कूड़ा एकत्रित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार में तीसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में 142 स्वयंसेवियों ने भाग लिया और विभिन्न घाटों से लगभग 1.5 टन गीला एवं सूखा कूड़ा एकत्रित किया।

विष्णुघाट, नमामि गंगे घाट, चंडी देवी, रामघाट, शीतला माता मंदिर घाट और गोविंद घाट सहित विभिन्न घाटों पर सफाई की गई। भुवनेश्वरी महिला आश्रम, आईटीसी, आदर्श युवा समिति, परशुराम संस्था, जिला पंचायत, नगर निगम एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *