नशे के खिलाफ जागरूकता से ही बचेंगे युवा : एडीजी वी. मुरुगेशन

 

हरिद्वार के हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में उत्तराखंड पुलिस की ओर से साइबर क्राइम एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई के लिए जागरूकता और युवाओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने की अपील की।

एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्र-छात्राओं से नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने और अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं, साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने लघु फिल्मों और चित्रों के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। कार्यशाला में एडीजी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी जागरूकता और प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *