2047 तक विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए विभाग तैयार करें दीर्घकालिक योजनाएं

हरिद्वार। विकसित उत्तराखंड विजन-2047 को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जिला कार्यालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों से वर्तमान योजनाओं के साथ भविष्य की कार्ययोजनाओं और विकास की संभावनाओं की जानकारी ली।

सीडीओ ने कहा कि वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पारंपरिक कार्यप्रणाली से आगे बढ़कर नए विचारों और नवाचार के साथ काम करना होगा। अधिकारियों को रोजगार के नए अवसर सृजित करने, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार करने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *