हरिद्वार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने ज्वालापुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ बाजारों का निरीक्षण किया।
इस दौरान व्यापारियों को दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने तथा पटाखा विक्रेताओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने और निर्धारित स्थान के अलावा पटाखों की दुकान लगाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस-प्रशासन ने व्यापारियों एवं आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में सहयोग करने की अपील की।