हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में देश के गृह मंत्री अमित शाह की देवभूमि उत्तराखंड में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जनसभा को सफल बनाने के लिए हरिद्वार विधानसभा को चार जोन में विभाजित किया है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासी जनसभा में पहुंचकर अमित शाह के विचारों को सुन सकें।
हरिद्वार विधानसभा प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा के प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचकर अमित शाह के विचारों को सुनें। वहीं, नगर निगम की मेयर किरण जैसल ने भाजपा पार्षदों से आग्रह किया कि प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों की जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनु कक्कड़, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, राजकुमार अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी, पारुल चौहान, विनीत जौली, मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, तुषांक भट्ट, मंडल महामंत्री देवेश ममगाईं, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, राकेश नौडियाल, हर्षित त्रिपाठी, सीमा कटारिया, निकुंज शर्मा, गौरव वर्मा, लता गोयल, हीना दुआ, दिनेश कुमार और रुपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षद उपस्थित रहे।