हरिद्वार। धनतेरस के शुभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत हरिद्वार में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए गंगा सभा और शांतिकुंज गायत्री परिवार को दो वाहन भेंट किए।
बैंक के अंचल प्रमुख अनुपम ने दोनों संस्थाओं को वाहन समर्पित किए। इस अवसर पर उप अंचल प्रमुख अभिजित सिन्हा, मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, एलडीएम दिनेश गुप्ता सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
गंगा सभा की ओर से अध्यक्ष नितिन गौतम और स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि तथा शांतिकुंज की ओर से ट्रस्टी शेफाली पांडया, व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि एवं जगदीश लाल उपस्थित रहे
बैंक अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक दायित्वों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बैंक प्रतिबद्ध है। इन वाहनों से हरिद्वार में स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी।