हरिद्वार। मेरठ वाली धर्मशाला (चंदों देवी ट्रस्ट) की कथित अवैध बिक्री के विरोध में जिला जज न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई। इस दौरान संबंधित विक्रेताओं को जारी नोटिस पढ़कर सुनाए गए।
राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने बताया कि धर्मशाला की बिक्री के विरोध में जिला जज न्यायालय में सेक्शन 92, ब्रीच ऑफ ट्रस्ट एवं ट्रस्ट के संरक्षण को लेकर वाद दायर किया गया है। मामले में 17 नवंबर की तारीख निर्धारित है। उन्होंने बताया कि सम्राट सैनी, विशाल ननकानी, अरुणा शर्मा, चेतन अरोड़ा, नीरज कुमार, सतीश जैन और नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं।