संत रविदास जयंती पर हरिद्वार पहुंची समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने किया अभिनंदन

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा का हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा महापौर किरण जैसल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान पूरा माहौल संत रविदास जी के जयकारों और सामाजिक एकता के संदेश से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में संत रविदास जी के समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संत रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, सद्भाव और आपसी प्रेम का मार्ग दिखाती हैं। उनके विचार किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर ही भेदभाव रहित और एकजुट समाज का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा संत रविदास जी के विचारों को देशभर में पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी सम्मान, भाईचारे और सद्भाव की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुमियाल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, राज्यमंत्री स्तर के जीएमवीएन निदेशक सुशील त्यागी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महापौर किरण जैसल सहित सभी पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर संत रविदास महाराज जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक भेदभाव मिटाने, समानता स्थापित करने और समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *