जसपुर तहसील के यह 19 गांव अब काशीपुर तहसील में शामिल हुए

(आर.पी. उदास)

काशीपुर । उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में आज लिए गए 15 महत्वपूर्ण निर्णयों में जसपुर तहसील के 19 गांव को काशीपुर तहसील से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया जाहिर की है।
जानकारी के अनुसार देहरादून स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श के बाद 15 महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लगाई गई। अन्य निर्णय के अलावा जसपुर तहसील के 19 गांव को जसपुर तहसील से पृथक कर काशीपुर तहसील में मिलाने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद जसपुर तहसील का आकार छोटा और काशीपुर तहसील का आकार क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा हो गया है। जसपुर से पृथक होकर काशीपुर तहसील में शामिल होने वाले गांव करनपुर, केसरीपुर, गणेशपुर, गिरधारी मुंशी , भरतपुर ,बक्सोरा ,लालपुर, बाबरखेड़ा ,हरियावाला, शाहगंज , कुंडा ,बेंटवाला ,बगवाड़ा, और पिस्तूर गांव हैं । इन 19 गांव के काशीपुर तहसील में मिलाए जाने पर क्षेत्र के ग्रामीणों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है ,कुंडा और उसके आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि काशीपुर तहसील में शामिल होने का निर्णय उनके हिसाब से सही नहीं है क्योंकि जसपुर तहसील उनसे नजदीक पड़ती है। यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि कुछ लोग लंबे समय से इन गांवों को काशीपुर तहसील में मिलाए जाने की मांग कर रहे थे , क्योंकि जसपुर तहसील बनने से पूर्व यह सभी गांव काशीपुर तहसील का हिस्सा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *