काशीपुर । बाइक सही करने की आड़ में चंडीगढ़ निर्मित शराब की तस्करी कर रहा एक मैकेनिक आज आबकारी विभाग के हत्थे चढ़ गया , आबकारी विभाग ने इस मैकेनिक को 22 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां मोहल्ला विजय नगर बस्ती में बबली कश्यप पुत्र श्यामलाल कश्यप की बाइक मैकेनिक की दुकान है, वह बाइक ठीक करने की आड़ में बाहरी राज्यों की शराब की तस्करी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर आज आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने अपनी टीम के साथ आकस्मिक छापा मारकर बबली कश्यप की दुकान से 22 बोतल चंडीगढ़ निर्मित बॉटमअप ब्रांड की शराब बरामद की , आबकारी विभाग ने शराब के साथ बबली कश्यप को गिरफ्तार कर 60 एक्साइज एक्ट में उसका चालान कर दिया है । गौरतलब है कि पिछले काफी समय काशीपुर में बाहरी राज्यों की शराब बेचे जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिसमें आज आबकारी विभाग को कामयाबी मिली है। छापा मारने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक असीस सिद्दीकी,कांस्टेबल संजय कुमार व कृष्णचंद्र शामिल थे।