बड़ा हादसा (उत्तराखंड) : श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 6 की मौत 40 घायल

धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रविवार सुबह कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 श्रद्धालु घायल हो गए। यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने घायलों को किच्छा और बहेड़ी अस्पताल पहुंचाया। किच्छा अस्पताल से सभी 25 श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक कंटेनर को छोड़कर फरार हो गया।

रविवार की सुबह बसगर शक्तिफार्म गांव के 50 से अधिक ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से उत्तमनगर (बहेड़ी, यूपी) गुरुद्वारे के लिए निकले थे। करीब नौ बजे सिरसा मोड़ पर पहुंचने पर चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को एनएच-74 पर क्रॉसिंग से मोड़ा तो किच्छा से सितारगंज की तरफ जा रहे कंटेनर (एनएल 01 एई 2767) ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *