हरिद्वार। नेहरू युवा केन्द्र व वन विभाग द्वारा आजादी के 75वाँ अमृत महोत्सव के तहत ‘‘घाट पर हाट कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गुरू श्री 1008 कैलाशानन्द महाराज मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी सत्या देव द्वारा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती बबीता योगाचार्य को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा स्टाॅल लगाई गयी जिसमें हैंड मेड चीजों का प्रर्दशन किया गया एवं वन यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिये उपस्थिति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर ट्रस्ट की कार्य कारिणी सदस्य निरू कौशिक एवं मीडिया प्रभारी दीपा माहेश्वरी ने सहयोग किया।