काशीपुर। किराएदार की साडे 4 साल की मासूम बच्ची से दुराचार करने वाले मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस यहां मोहल्ला कवि नगर मैं किराए का मकान लेकर रहने वाले एक व्यक्ति कि साढे 4 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर मकान मालिक जियालाल ने उसके साथ दुराचार किया था, मामले का खुलासा होने पर पीड़ित बच्ची के पिता ने इस मामले में जियालाल के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था ।पुलिस ने कई टीमों का गठन कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए आज पुलिस ने जियालाल को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पीड़ित परिवार बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र का रहने वाला है और यहां किराए पर रह कर नौकरी करता था।