विकास कार्यों के दम पर प्रधान ने बदली बांसखेड़ा ग्राम सभा की सूरत

काशीपुर। क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से काशीपुर विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बांसखेड़ा खुर्द में पिछले काफी समय से विकास कार्य तेजी के साथ चल रहे हैं, यहां की ग्राम प्रधान शाइस्ता और प्रधान प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शकील के अथक प्रयासों के चलते ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

प्रधान प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शकील ने हमारे संवाददाता आर.पी.उदास से हुई बातचीत में बताया कि वर्ष 2019 में जब वे निर्वाचित हुए तो ग्राम पंचायत बांसखेड़ा खुर्द काफी बदहाल स्थिति में थी, गली मोहल्लों की सड़कों पर बरसात के दिनों में चलना भी मुहाल था। उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्राम बांसखेड़ा और बांसखेड़ी में करीब तीन दर्जन सड़कों का निर्माण कराया। साथ ही श्मशान घाट और कब्रिस्तान को जाने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करा कर इन्हें चलने लायक बनाया। गांव में जल जीवन मिशन के तहत करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से एक ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल का निर्माण कराया जा रहा है जो लगभग पूरा हो चुका है ,और लाइने बिछाकर घर-घर में पेयजल कनेक्शन देने का काम तेजी के साथ चल रहा है । ग्राम प्रधान के अथक प्रयासों से ही ग्राम बांस खेड़ी से अलीगंज रोड तक और बांसखेड़ा से चांदा फार्म तक विधायक निधि से करोड़ों रुपए की लागत से डामर और टाइल की सड़कों का निर्माण कराया गया है। हाजी शकील ने बताया कि उन्होंने गांव में 8 स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए हैं ,भीषण गर्मी में लोगों को इन वाटर कूलर के जरिए ठंडा पानी उपलब्ध हो सका है । पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत में करीब 150 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं जिनके जरिए शहरों की भांति ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगमग प्रकाश रहता है। उन्होंने बताया कि दो लाख की लागत से गांव में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा स्वजल विभाग के सहयोग से गांव में विभिन्न स्थानों पर नाले और नालियों का निर्माण कराया गया है ।ग्राम प्रधान शाइस्ता ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी के साथ चल रहे हैं, उनका कहना है कि गांव में साफ सफाई पर उनका विशेष ध्यान रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *