हरिद्वार। आज रानीपुर कोतवाली द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमें कई किरायेदारों का सत्यापन न मिलने पर कोर्ट का चालान किया गया।
जानकारी के अनुसार रानीपुर पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें पता चला कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमपुर, दादूपुर-गोविंदपुर व टिबड़ी क्षेत्र में 235 किरायेदारों के सत्यापन किए गए। जिसमें 17 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया। जिसमें पुलिस ने मकान मालिकांे के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर 15000 रूपये का नगद तथा 140000 रूपये का कोर्ट का चालान किया गया है।