हरिद्वार । भगवानपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को 110 किलो प्रतिबंधित गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया है, एक अन्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल व अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर शेफील्ड स्कूल के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या uk07/ k 9233 पर सवार दो लोगों को रोका, तो बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति अपने हाथ में पकड़े दो कट्टे छोड़कर चलती बाइक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस की पकड़ में आए व्यक्ति ने अपना नाम जहांगीर पुत्र रशीद निवासी सिकंदरपुर भैंस वाला बताया, जबकि फरार हुए व्यक्ति का नाम उसने सावेज पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम छानपुर थाना भगवानपुर बताया। पकड़े गए जहांगीर के कब्जे से पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टे से प्रतिबंधित 110 किलो प्रतिबंधित गो मांस, एक पल्सर बाइक, 2 कुल्हाड़ी, दो छोरे व इलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद की है ,आरोपियों के विरुद्ध धारा 3,5, 11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है पकड़े गए व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार फरार अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।