काशीपुर । एक महिला ने पड़ोस के एक युवक पर घर में घुस कर जबरन उसके साथ बलात्कार करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है, कोर्ट के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा है कि 7 जुलाई 2022 को वह अपने घर में अकेली थी तभी खड़कपुर देवीपुरा निवासी छोटू पुत्र जयपाल सिंह उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए परंतु पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।आईटीआई थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।