हरिद्वार। कनखल सती घाट के समीप काफीे समय से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पार्किंग की जा रही थी। भूमि पर एक नेता के समर्थक यहां पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करते थे। अस्थि विसर्जन करने आये श्रद्धालुओं के साथ कई बार विवाद होता रहा है। इस पर मेयर ने अनेक बार मुख्यमंत्री और शासन को पत्र लिखा। परन्तु एक काबिना मंत्री का संरक्षण होने से कोई अवैध पार्किंग को बंद नहीं करा पाया। मेयर ने इस विवाद को लेकर प्रशासन को पुनः पत्र लिया। उक्त मामला जिलाधिकारी एवं और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की सख्ती के बाद नगर निगम और राजस्व विभाग ने कब्जे को खाली कराते हुए मालिकाना हक का बोर्ड लगाया था। लेकिन अवैध रूप से पार्किंग चलाने वाले लोगों ने रात में ही बोर्ड को छिपा दिया। मेयर ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पार्किंग चलाकर वसूली नहीं करनी दी जाएगी।