महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती हैं – डाॅ. बबीता योगाचार्य

हरिद्वार। धर्मनगरी के छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती बबीता योगाचार्य अपनी संस्था एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये समय-समय पर शिविर लगाकर प्रशिक्षण देती हैं तथा उन्हें अपने रोजगार के लिए प्रोत्साहित करती है।
शिविर में ग्रामीण महिलाओं को जूट की बस्तुएँ, जरी वर्क, धूपबती एवं हवन सामाग्री, टेडी बियर बनाना तथा सिलाई, कढाई, ब्यूटी पार्लर, मेहन्दी आदि चीजों का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था की शाखाएं भारत के अन्य राज्य दिल्ली, झारखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा आदि अन्य राज्यों में भी हैं जहाँ संस्था द्वारा निम्न कार्य किये जाते हैं। जिससे महिलाओं की समाज में एक अलग पहचान बनती है। संस्था द्वारा उत्तराखण्ड के गांव शाहपुर शितला खेड़ा मंे 25 महिलाओं को 11 दिवसीय जूट उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा संस्था में जनहित के अन्य कार्य भी किये जाते हैं। जिसमें कुपोषण जागरूकता, महिलाओं को आत्म रक्षा हेतु प्रोत्साहन देना, योग, आयुर्वेद, माटी कला जागरूकता, गौ रक्षा जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, सनातन धर्म तथा ध्यान जागरूकता के कार्य विशेष स्थानों पर शिविर लगाकर किये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *