ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी में एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर फरार हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ीनेगी निवासी नवीन वर्मा पुत्र पहलवान चन्द्र वर्मा की गांव में ही ज्वैलर्स की दुकान है। देर रात नवीन कुमार अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह गावं के किसी व्यक्ति ने उन्हे बताया कि दुकान खुली है। इसकी सूचना मिलते ही दुकान स्वामी परिजनों में हडकम्प मच गया। परिजनों ने जब दुकान पर जाकर देखा को ताले टूटे थे और शटर आधा खुला था उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और दुकान से साढे तीन किलो नई पुरानी चांदी, 20 ग्र्राम नाक के फूल, ताबे के सिक्के, छल्ले, अष्ट धातु की मूर्तियां व 1500 रूपये चोरी हो गये। चोर ने दुकान में लगे सीसीटीवी डीबीआर भी साथ ले गये। गांव में ही प्रमोद कुमार की हरिकृपा ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोडा, दूसरा ताला टूटने में असफल होने पर चोर फरार हो गये। लेकिन तीन अज्ञात चोर सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गये है सूचना मिलते पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *