आबकारी की टीम ने अवैध शराब की भट्टियां तहस-नहस की,पचास लीटर शराब बरामद

काशीपुर । जिला आबकारी अधिकारी के आदेश अनुपालन के क्रम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में काशीपुर की आबकारी टीम ने आज ढेला नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब की दो भट्टियां तहस-नहस की ,मौके से 50 लीटर शराब भी बरामद हुई है।
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ढेला नदी के किनारे छापा मारकर कच्ची शराब की दो भट्टियां पकड़ी टीम को देखकर शराब बना रहे लोग तो भाग गए। टीम ने भट्टियां तहस-नहस करते हुए आठ हजार लीटर लाहन नष्ट किया मौके से 50 लीटर शराब भी बरामद हुई है। छापा मारने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के अलावा आबकारी निरीक्षक असीस सिद्दीकी, कांस्टेबल कृष्ण चंद व संजय कुमार आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *