परशुराम चौक का स्थापना दिवस मनाया 

हरिद्वार। भगवान परशुराम चौक समिति द्वारा  तीर्थ नगरी हरिद्वार में पुराना रानीपुर मोड पर स्थापित चिरंजीवी भगवान परशुराम चौक का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पंचपुरी हरिद्वार के समस्त ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से चिरंजीवी भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण पूजन करने के पश्चात कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पं. पद्मप्रकाश शर्मा, श्री गंगा सभा अध्यक्ष पं. नितिन गौतम, पं. राजकुमार शर्मा, पं. प्रवीन झा, पं. बालकृष्ण शास्त्री, पं. मनोज द्विवेदी,  पं. पद्म प्रकाश सुवेदी, पं. अधीर कौशिक, पं विकास तिवारी, पं. अमित शर्मा, पं निखिल शर्मा, पं. विपिन शर्मा, पं. प्रशांत शर्मा, पं. उदय पाण्डेय, पं. प्रवीण शर्मा, पं. मनोज शर्मा, पं विक्रांत शर्मा, पं गौरव शर्मा, पं सौरभ शर्मा, पं पंकज पाठक,  पं. नवीन पंत, पं. रमेश उपाध्याय, पं मयंक भट्ट, पं नमन मिश्र, पं अरविंद सहित हरिद्वार के समस्त ब्राह्मण संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *